MS Dhoni ने यह संकेत दिए हैं की अब आईपीएल से संन्यास लेने वाले हैं क्योंकि चेन्नई एयरपोर्ट पर धोनी के टीशर्ट में लिखा देखा गया है कि वन लास्ट टाइम इसका मतलब है की अंतिम बार आईपीएल खेलेंगे और ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेंगे और महेंद्र सिंह धोनी 264 आईपीएल में मैच खेल चुके हैं सीएसके की तरफ से।
MS Dhoni ने 2019 ने आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। 2020 में महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी और फिर इसके बाद केवल आईपीएल लगातार खेलते हुए आए हैं।
2020 के बाद महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर बहुत ही ज्यादा प्रेशर रहता था,संन्यास लेने का लेकिन उन्होंने 2024 तक संन्यास नहीं लिया और अब ऐसा लग रहा है कि 2025 में संन्यास ले सकते हैं और इस बार आईपीएल में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने हैं।
MS Dhoni ने दिया संन्यास के संकेत?

चेन्नई सुपर किंग्स किंग के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस बार रिटायरमेंट की सभी अटकलें को हवा दे दी है। बुधवार को महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई एयरपोर्ट पर एक काली टी-शर्ट पहने हुए देखा गया और उस टी शर्ट में वन लास्ट टाइम लिखा था। टी-शर्ट में लिखे हुए शब्द की वजह से सभी महेंद्र सिंह के चाहने वालों को ऐसा लग रहा है कि इस सीजन के बाद महेंद्र सिंह धोनी संन्यास ले सकते हैं।
वन लास्ट टाइम ट्रेड करने लगा
धोनी के टी-शर्ट में लिखे हुए शब्द की वजह से सबसे फेमस सोशल मीडिया साइट X पर ट्रेंड चलने लगा वन लास्ट टाइम और सभी फैंस को ऐसा लग रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी 2025 का आईपीएल खत्म होने के बाद रिटायरमेंट ले लेंगे और अब देखना है कि आगे होता क्या है क्योंकि ऑफिशियल तौर पर अभी कुछ भी महेंद्र सिंह धोनी के द्वारा नहीं कहा गया है