महेंद्र सिंह धोनी के बारे में इस टाइम पर चर्चा चल रही है, कि चेन्नई सुपर किंग यानि चेन्नई सुपर किंग के पूर्व कप्तान 2025 के आईपीएल में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे अगर खेलते हैं तो हैरान बिल्कुल भी मत होइएगा यह बात पूर्व महान स्पिनर अनिल कुंबले ने कहा है।
2025 के आईपीएल की तैयारी MS धोनी ने शुरू कर दी है। सुरेश रैना के द्वारा कहा गया की MS धोनी की खास बात यह है, की हुआ है एक महीने या तीन हफ्ते पहले चेन्नई आते हैं। कड़ाके की धूप में दो या तीन घंटे बल्लेबाजी करते हैं और जिम में ट्रेनिंग करते हैं। इसी बात को आगे अनिल कुंबले ने कहा MS धोनी महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के जैसे ही हैं।
अनिल कुंबले ने की बड़ी भविष्यवाणी एमएस धोनी CSK की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रहेंगे

JioHotstar प्लेटफार्म पर अनिल कुंबले ने बात करते हुए कहा आईपीएल 2025 में ऋतुराज गायकवाड़ ही कप्तानी करेंगे, पिछले वर्ष की तरह एमएस धोनी इस बार फील्ड को नहीं संभालने वाले है।
साथ ही में अनिल कुंबले ने यह भी कहा इम्पैक्ट प्लेयर के नियम के कारन वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रह सकते है वह बतौर इम्पैक्ट प्लेयर ही मैदान में उतरेंगे।
अनिल कुंबले के द्वारा कहा गया मैं आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी के साथ कभी नहीं खेला लेकिन जब मैं भारतीय टीम के साथ खेला करता था तो सबसे पहले उन्होंने मुझे उठाया। अनिल कुंबले ने कहा महेंद्र सिंह धोनी हैवीवेट उठाने में बहुत ही ज्यादा मजबूत हैं। मेरे लिए बहुत ही ज्यादा शानदार पल था, जब मैं कोच था और महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे।
अनिल कुंबले ने बताया ‘मैंने धोनी से कहा कि आप क्या कर रहे हैं, अभी तो कुछ दिन है मैच शुरू होने में। तो धोनी ने कहा मैं बस टीम के आसपास रहना चाहता हूं। वैसे ही जैसे सचिन तेंदुलकर रहा करते थे। जब मैं मुंबई इंडियन के साथ था तब सचिन ने लगभग 25 साल तक क्रिकेट खेला था लेकिन ऑप्शनल सेशन के लिए वह बस में चढ़ने वाले पहले व्यक्ति हुआ करते थे। महेंद्र सिंह धोनी अगर चेन्नई सुपर किंग के लिए खेलना जारी रखते हैं तो मुझे कोई भी आपत्ति नहीं होगा क्योंकि वह बहुत ही ज्यादा मेहनत करते हैं।
22 मार्च से शुरू हो रहा आईपीएल कैसा है MS धोनी का तैयारी?
महेंद्र सिंह धोनी ने 3 हफ्ते पहले से ही अपना तैयारी शुरू कर दिया है और यह आईपीएल उनके लिए अंतिम हो सकता है क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने टी-शर्ट में लिखा था वन लास्ट टाइम और इसीलिए महेंद्र सिंह धोनी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं और इस साल का आईपीएल खेलेंगे और आईपीएल ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेंगे क्योंकि वह इसके बाद रिटायर हो जाएंगे।